Budh Gochar: बुध का गोचर इन राशि वालों को कराएगा बड़ा धनलाभ


By Ekta Sharma2022-12-22, 18:54 ISTnaidunia.com

बुध गोचर

28 दिसंबर 2022 को बुध ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इसके बाद 31 दिसंबर को बुध वक्री हो जाएंगे। बुध गोचर के कारण कुछ राशि वालों को काफी लाभ होने वाला है।

मेष राशि

बुध गोचर मेष राशि वालों को बहुत लाभ देने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार में खुशहाली आएगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

बुध के इस गोचर के कारण वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। संतान सुख मिलने के योग हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है।

कर्क राशि

बुध के गोचर से कर्क राशि वालों को बड़ा लाभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी के दम पर काम बनेंगे।

कन्या राशि

बुध का ये गोचर कन्या राशि वालों को कई क्षेत्र में लाभ देने वाला है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। कोई महत्वपूर्ण मामला आपके पक्ष में बनेगा।

Astro Tips: इस राशि के लोग न पहनें काले रंग की घड़ी, उठाना पड़ेगा नुकसान