ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से फरवरी का महीना बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते है फरवरी में ग्रहों के बदलाव से किन 6 राशियों को लाभ मिलने वाला है।
फरवरी के माह में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य गोचर करने वाले है। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। ग्रहों के इस गोचर के सभी राशियों को मिले जुले फल प्राप्त होंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने वाला है। इस योग के चलते कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ संपत्ति की खरीद फरोख्त में भी वृद्धि होगी।
वहीं 4 ग्रहों के गोचर से बनने वाला चतुर्ग्रही योग मौसम में बदलाव और अध्यात्म क्षेत्र में शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा।
बुध ग्रह 1 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वे 19 फरवरी 2024 को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 5 फरवरी को 9.30 बजे रात में मंगल भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र ग्रह 12 फरवरी को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में एंट्री करने वाले है। वहीं सूर्यदेव 13 फरवरी को रात्रि 8 बजकर 11 मिनट पर कुंभ राशि में आएंगे।
फरवरी माह में ग्रहों के परिवर्तन से बन रहे त्रिग्रही योग और चतुर्ग्रही योग से मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक, तुला और धनु राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है।
ग्रहों के गोचर से इन सभी राशियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, कई उपलब्धियां हासिल होंगी। इन राशियों की नेतृत्व क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।