बुध और राहु की युति से इन 3 राशि वालों को होगा भारी नुकसान


By Sahil04, Mar 2024 03:22 PMnaidunia.com

बुध और राहु की युति

सभी ग्रह अलग-अलग समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। 7 मार्च को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि यहां पर पहले ही राहु विराजमान हैं। इस वजह से दोनों ग्रहों की युति बनेगी।

3 राशियों को होगा नुकसान

बुध और राहु की युति 18 साल के बाद बनने जा रही है। वैसे तो इस युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशि वालों पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

मिथुन राशि

बुध और राहु की युति मिथुन राशि वालों पर भारी पड़ेगी। राहु के प्रभाव से इस राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।

सिंह राशि

7 मार्च को होने वाला बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के ऊपर भी नकारात्मक असर डालेगा। तनाव बढ़ने की वजह से सेहत भी सही नहीं रहेगी।

आर्थिक मामलों में संभलकर रहें

सिंह राशि के जातकों को मार्च माह में आर्थिक मामलों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। ऐसा न करने वालों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को भी 7 मार्च के बाद थोड़ा ज्यादा संभलकर रहना होगा। दरअसल, बुध और राहु की युति नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय मुश्किलों से भरा रहने वाला है।

वैवाहिक जीवन की परेशानियां

बुध और राहु की युति के चलते कन्या राशि वालों के वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। राहु की वजह से रिश्तों में मनमुटाव पैदा हो सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। यहां बताई गई बातों के जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि बुध और राहु की युति का बुरा असर किन राशि वालों पर पड़ेगा। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेंगशुई मेंढक घर में रखने के फायदे