27 फरवरी से इन राशियों के बदलेंगे दिन, बनेंगे बिगड़े काम
By Kushagra Valuskar2023-02-22, 12:29 ISTnaidunia.com
बुधादित्य योग 2023
बुध ग्रह 27 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि में शनि और सूर्य पहले से विराजमान है। ऐसे में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा।
बुध का राशि परिवर्तन
बुध ग्रह 16 मार्च 2023 तक कुंभ राशि में रहेंगे। फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
मेष
बुधादित्य राजयोग से मेष राशिवालों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस अवधि में निवेश करना फायदेमंद होगा।
वृषभ
बुध का गोचर दशम भाव में हो रहा है। वृषभ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होगा। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। हर काम आसानी से पूरे होंगे।
मिथुन
बुधादित्य राजयोग मिथुन राशिवालों को किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।
तुला राशि
बुधादित्य राजयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अटके हुए काम सरलता से पूरे होंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने का पूरे आसार है।
धनु राशि
बुधादित्य योग से धनु राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम से हर किसी को प्रसन्न कर लेंगे। प्रेम विवाह होने की पूरी संभावना है।