हर कोई करेगा आपका सम्मान, इस समय जलाएं दीपक


By Sahil25, Apr 2024 01:23 PMnaidunia.com

दीपक जलाना

हिंदू धर्म में दीपक प्रज्वलित किए बिना किसी पूजा को सफल नहीं माना जाता है। घर की शांति के लिए भी लोग सुबह-शाम मंदिर में दीपक जलाते हैं।

किस समय जलाएं दीपक?

शास्त्रों में दीपक जलाने के समय का भी खास महत्व माना गया है। मनोकामना के अनुसार, दीपक जलाने का अलग-अलग समय होता है।

मान-सम्मान बढ़ाने के लिए

यदि आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो सूर्य देव के सामने घी का दीपक जलाएंं। सवाल खड़ा होता है कि यह दीपक किस समय जलाना चाहिए।

सूर्य देव को जल दें

सबसे पहले सूर्य देव को सुबह के समय जल अर्पित करें। इस दौरान मंत्र का जाप जरूर करें, ताकि सूर्य देव आपसे प्रसन्न हो जाएं।

जल देने के बाद जलाएं दीपक

सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने के बाद मान-सम्मान वृद्धि की मनोकामना पूरी हो जाती है।

सूर्य देव की बरसेगी कृपा

यदि आप नियमित तौर पर सूर्य देव की पूजा करते हैं और दीपक जलाएंगे तो उनकी कृपा आपके ऊपर बरसेगी। साथ ही, लोगों के बीच मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

धन लाभ के लिए दीपक

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी के सामने 7 बत्तियों वाला दीपक जलाएं। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किस समय दीपक जलाने से मान-सम्मान बढ़ता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

4 मई को है वरुथिनी एकादशी, मनोवांछित फल के लिए करें ये उपाय