हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में कपूर जलाने का सकारात्मक असर सुख-समृद्धि पर पड़ता है।
वैसे तो कपूर को कई अलग-अलग तरीके से जलाया जाता है, लेकिन कपूर को घी में डालकर जलाना भी शुभ होता है। इसके लिए दीपक या किसी बर्तन में घी और कपूर एक साथ जलाएं।
वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यही कारण है कि रसोई में कपूर जलाने से कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं।
जिन लोगों के घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो गया है उन्हें रोजाना कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा।
किचन में कपूर को जलाने से खाना बनाने वाले का मन शांत रहेगा। इतना ही नहीं, इसका सकारात्मक असर खाने पर भी पड़ेगा।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ गलतियों की वजह से घर में वास्तु दोष पैदा हो जाता है। इससे बचने के लिए भी आप कपूर सुबह-शाम जला सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से सुख-शांति बढ़ती है। इसके लिए कपूर को आरती के समय भी दीपक में रखकर जला सकते हैं।
आर्थिक तंगी से परेशान रहने वालों को भी किचन में रखकर कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा घर के ऊपर बनी रहेगी।
किचन में कपूर जलाने के फायदों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ