हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल देवी-देवताओं की आरती उतारने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा, सुबह शाम घर में कपूर जलाना भी शुभ होता है।
कपूर की तरह घी का इस्तेमाल भी पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। आप चाहे तो पूजा के दीपक में रखकर भी कपूर को जला सकते हैं।
पूरे घर को शुद्ध करने के लिए कमरों में कपूर का धुआं घुमाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके जीवन की ज्यादातर परेशानियां दूर हो जाएंगी।
घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए घी में डालकर कपूर जलाएं। ऐसा नियमित कुछ दिनों तक करने से घर का माहौल सकारात्मक बन जाएगा।
वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन न करने की वजह से घर पर दोष लग जाता है। खैर, इसका प्रभाव कम करने के लिए आप सुबह-शाम कपूर जला सकते हैं।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कपूर जलाने से घर में सुख-शांति बढ़ती है। इसके साथ ही, परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़े भी कम हो जाते हैं।
आर्थिक तंगी का सामना करने वालों को रात के समय कपूर जलाना चाहिए। इसके लिए आप चांदी की कटोरी या बर्तन में कपूर को रखकर जला सकते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ