सनातन धर्म में पूजा सामग्री के तौर पर कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे जुड़े उपाय अपनाने से व्यक्ति का भाग्य भी चमक सकता है।
यदि आप हद से ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा डालकर जलाएं। इस उपाय को बेहद चमत्कारी माना जाता है।
इसके लिए सबसे पहले एक गुलाब का फूल लें। इसमें एक छोटा सा कपूर का टुकड़ा रखकर जला दें। इस उपाय को घर के मंदिर में करना ज्यादा शुभ माना जाता है।
गुलाब के फूल पर कपूर रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से दुर्गा मां के आशीर्वाद से आपके सभी बिगड़े हुए काम सुधर जाएंगे।
गुलाब के फूल पर कपूर का टुकड़ा रखकर जलाने से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं। इतना ही नहीं, व्यक्ति को अचानक धन प्राप्त होता है।
सवाल खड़ा होता है कि कपूर और गुलाब के फूल को जलाने का उपाय कब तक करें। माना जाता है कि इसे कम से कम दिन तक करना चाहिए।
कपूर से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। नियमित तौर पर इससे जुड़ा उपाय अपनाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी आपको मिल सकता है।
कपूर के टोटके सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। हम यहां दी गई जानकारी के जरिए कोई भी दावा नहीं कर रहे हैं।
कपूर और गुलाब के फूल को जलाने के फायदों को लेकर यहां बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ