पूजा-पाठ में कपूर और लौंग का उपयोग किया जाता है। आइए जानते है लौंग और कपूर को हफ्ते में किस दिन जलाना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र में घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए है। कपूर और लौंग के उपाय भी बेहद लाभकारी माने जाते है।
पूजा-पाठ में कपूर और लौंग जलाने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में इसके उपयोग का सही समय और सही दिन पता होना जरूरी है।
शाम की पूजा में कपूर जलाना बेहद उत्तम माना जाता है। सुबह में पूजा के दौरान घी का दीपक जलाना चाहिए, शनिवार को आप सरसों के तेल का दीपक जला सकते है। लौंग जलाने के लिए शाम का समय उचित माना जाता है।
रात में सोने से पहले चांदी की कटोरी में कपूर के साथ लौंग जलाने से धन और संपत्ति की कमी नहीं होती है। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को यह उपाय करना चाहिए।
मंगलवार को हनुमान मंदिर में पांच लौंग को कपूर के साथ जलाना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों से मुक्ति के साथ-साथ जीवन में सुख-शांति और समृद्धि में बढ़ोतरी भी होती है।
पूजा के बाद कपूर और लौंग को जलाकर पूरे घर में दिखाने से घर का क्लेश दूर होता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है।
शाम के समय में लौंग डालकर आरती करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। घर में अगर कोई अस्वस्थय है तो घर के किसी कोने में 6-8 लौंग की कलियां रखने से सेहत में सुधार भी होता है।
कपूर और लौंग से जुड़ी यह स्टोरी अगर आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ