हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र की महानता काफी ज्यादा दी गई है। इसलिए वास्तु के नियमों का पालन घर बनवाने से लेकर सभी चीजों में करना पड़ता है।
वास्तु के इन नियमों का पालन करने से घर सुख समृद्धि और शांति से भरा हुआ रहता है। लेकिन इन वास्तु नियमों की अनदेखी न करें।
यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपके घर में वास्तु दोष लग जाता है और आर्थिक तंगी का सामना काफी ज्यादा करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में बताए गए हैं जिसे करने से आप इन दोषों से मुक्त हो सकते हैं। आज हम आपको उसी में से एक गुगुल धूप के बारे में बताएंगे।
यदि आपके घर में लगातार झगड़े और क्लेश होते रहते हैं तो गुगुल धूप अवश्य जलाएं। इसे आप अमावश्या, एकादशी के दिन जला सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से यदि आप अपने घर में लगातार 7 दिनों तक इस धुप में पीली सरसों मिलाकर जलाते हैं तो इससे घर में मौजूद सभी बुरी शक्तियां भाग जाती हैं।
अगर आपके बने हुए काम बिगड़ जाते हैं तो ऐसे में आप इस धूप को जला सकते हैं। इसे गाय के कंडे पर रोजाना शाम को जलाना चाहिए।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।