अक्सर सभी के साथ ऐसा होता है कि कुछ गर्म खाने की वजह से जीभ जल जाती है। जीभ का जलना एक दर्दनाक अनुभव होता है।
जीभ जलने के बाद इस परेशानी से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार किए जा सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
जली हुई जीभ को आप ठंडे पानी से धो सकते हैं। ठंडा पानी जीभ के दर्द को कम करने में आपकी काफी हद तक मदद करेगा।
एलोवेरा जेल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जीभ के जलने के बाद तुरंत एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी और घाव भी तेजी से भरेगा।
अगर जली हुई जीभ पर थोड़ा शहद लगा लिया जाए तो आपकी परेशानी काफी कम हो जाएगी। दरअसल, शहद में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं।
अगर जली हुई जीभ पर थोड़ा शहद लगा लिया जाए तो आपकी परेशानी काफी कम हो जाएगी। दरअसल, शहद में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं।
जली हुई जीभ के दर्द को कम करने के लिए दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें मौजूद ठंडे गुण जीभ को बेहद जल्द आराम पहुचाएंगे।
जीभ के दर्द से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लाभ के लिए पानी में थोड़ी मात्रा में पेस्ट मिला लें और इसे थोड़ी देर के लिए प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर छोड़ दें।
पुदीने की पत्तियां जली हुई जीभ को ताजगी और ठंडक प्रदान करने का काम करती है। आप पुदीने की पत्तियों को चबा भी सकते हैं और एक कप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं।