चांदी की कटोरी में रखकर जलाएं पीली सरसों, एक झटके में दूर होगी गरीबी


By Sahil19, Apr 2024 02:35 PMnaidunia.com

पीली सरसों के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में किचन से जुड़ी कई चीजों के जरिए उपाय किए जाते हैं। इनमें पीली सरसों का नाम भी शामिल है। इसके उपाय अपनाने से जिंदगी में कई चमत्कारी लाभ होंगे।

चांदी की कटोरी में रखकर जलाएं

धन वर्षा के लिए पीली सरसों को चांदी की कटोरी में रखकर जलाएं। इस उपाय को करने के बाद पैसों की चिंता इंसान को परेशान नहीं करती है।

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

पीली सरसों को जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। बशर्ते सरसों को चांदी की कटोरी में रखकर जलाना होगा।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पीली सरसों को जलाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

गरीबी होगी दूर

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो जाता है। इसके लिए पीली सरसों को कुछ दिनों के लिए जलाना होगा।

नजर दोष से मुक्ति

पीली सरसों का उपाय अपनाकर नजर दोष से भी मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए घर के कमरे में पीली सरसों के दाने को रखकर छोड़ देना है।

मुख्य द्वार पर लटकाएं पीली सरसों

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए एक पोटली में पीली सरसों और कपूर बांध लें। इसके बाद इस पोटली को घर के मुख्य द्वार पर टांग दें।

डिस्क्लेमर

पीली सरसों से जुड़े उपाय धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

पीली सरसों से जुड़े उपाय को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कृतिका नक्षत्र में गुरु के आने से करोड़पति बनेंगे 5 राशि वाले