इस दिन नमक खरीदने से बरसती है लक्ष्मी मां की कृपा


By Ritesh Mishra16, Jan 2025 08:30 AMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में चीजों को खरीदने से लेकर लेन-देन हर चीज के लिए शुभ समय और दिन बताया गया है। अगर इन नियमों का पालन कर चीजें खरीदी जाए, तो यह शुभ परिणाम देते हैं।

नमक कौन से दिन खरीदना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में नमक खरीदने के लिए शुभ दिन बताया गया है। इसमें इसे खरीदने से शुभ परिणामों के बारे में भी बताया गया है।

नमक और शुक्र ग्रह का संबंध

ज्योतिष शास्त्र में भी नमक को शुक्र ग्रह से जोड़ कर के देखा जाता है। ऐसे में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि नमक किस दिन खरीदना चाहिए।

किस दिन नमक खरीदना चाहिए?

हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है।

शुक्रवार के दिन नमक खरीदना

शुक्रवार के दिन नमक खरीदने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इससे घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य आता है।

समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नमक

शुक्रवार के दिन नमक खरीदने से व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इससे काम में आ रहे विघ्न रुकते हैं।

शनिवार के दिन नमक खरीदना

शनिवार के दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। इससे शनि देव बुरे प्रभावों से बचाने में मदद करते हैं।

शनिवार के दिन नमक का दान

शनिवार के दिन नमक का दान शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गुरुवार के दिन गुड़ का उपाय करें