वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार पौधों में देवी-देवताओं का वास होता हैं।
घर में पेड़-पौधे लगाना कभी शुभ माना जाता है। पौधों से घर की खूबसूरती भी बढ़ती है। आइए जानते है घर में कैलाथिया के प्लांट से क्या फायदे होते है।
घर में कैलाथिया का प्लांट लगाने से शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होता है। ये पौधा घर में हानिकारक प्रदूषण को रोकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलाथिया के प्लांट को घर में लगाने से मानसिक तनाव काफी कम होता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कैलाथिया प्लांट को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। इस पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
घर के बेडरूम में कैलाथिया प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है।
वास्तु के अनुसार बालकनी में कैलाथिया प्लांट को रखने से घर में धन की वृद्धि होती है। धन की प्राप्ति के लिए ये पौधा काफी शुभ माना जाता है।