कैल्शियम की कमी होगी दूर, खाएं ये सब्जियां


By Sahil07, Sep 2024 02:23 PMnaidunia.com

कैल्शियम की कमी

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि दूध और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करके ही कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है।

हेल्दी सब्जियां खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हेल्दी सब्जियां खाना शुरू कर दें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ सब्जियों में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

पालक खाएं

हरी सब्जियों में पालक को सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। पालक खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं रहती है।

ब्रोकली

कैल्शियम की कमी का सामना करने वालों को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। इस सब्जी को हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

गोभी की सब्जी

गोभी को कैल्शियम और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। सप्ताह में दो बार भी इस सब्जी का सेवन करेंगे तो हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।

आलू खाएं

कैल्शियम और पोटेशियम का अच्छा स्रोत आलू को माना जाता है। आलू की सब्जी खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

चुकंदर खाना शुरू करें

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए चुकंदर को खाना फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

डिस्क्लेमर

डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट्स और डॉक्टर से संपर्क करें। वरना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।

यहां हमने जाना कि कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2 हफ्ते तक सेब खाने से क्या होता है?