वास्तु के अनुसार घर में किस दिशा में टांगे कैलेण्डर


By Prakhar Pandey26, May 2023 12:51 PMnaidunia.com

घर

घर में हर छोटी से छोटी चीज को लेकर वास्तु टिप्स होते है। आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार आपको घर में किस दिशा में कैलेंडर टांगना चाहिए।

कैलेंडर

वास्तु के मुताबिक कैलेंडर व्यक्ति के जीवन पर काफी असर डालता हैं। कैलेंडर इंसान की स्वास्थ्य और तरक्की पर भी काफी असर डालता हैं।

पुराना कैलेंडर

वास्तु के अनुसार आपको पुराना कैलेंडर फेंकना नहीं चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष बढ़ता हैं और घर की तरक्की पर भी इसका बुरा असर पड़ता हैं।

क्या करें?

पुराने कैलेंडर को फेंकने के बजाय आप उसे जल में प्रवाहित भी कर सकते हैं। अगर कैलेंडर में भगवान या कोई शुभ चीज बनी हैं तो उसे गलती से भी किसी गंदी जगह पर ने फेंके।

दिशा

वास्तु के मुताबिक कैलेंडर लगाने की शुभ दिशा पश्चिम दिशा होती हैं। माना जाता हैं कि यह बहाव की दिशा होती हैं।

कुबेर की दिशा

आप कैलेंडर को उत्तर की दिशा में भी लगा सकते हैं। इस दिशा को भगवान कुबेर की दिशा भी माना जाता हैं, ऐसा करने से कभी भी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।

दक्षिण दिशा

कभी भी कैलेंडर को दक्षिण दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और घर की सुख-समृद्धि में कमी भी आती हैं।

जरूरी बातें

कैलेंडर को ऐसी जगह गलती से न लगाएं जहां वो हवा पाकर उड़े। ऐसा करने से आपकी तरक्की पर बुरा असर पड़ता हैं। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 दिनों में रोटी बनाने से करें परहेज, हो सकती है अशुभ घटना