किचन में कपूर जलाने से क्या होता है?


By Sahil31, Jan 2024 12:19 PMnaidunia.com

कपूर के टोटके

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय अपनाने से जीवन की ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।

किचन में कपूर जलाएं

वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान बताया गया है। इस जगह पर कपूर जलाने से घर का माहौल सकारात्मक बनता है और कई अनेक फायदे भी मिलते हैं।

किचन की ऊर्जा होगी शुद्ध

खाना बनाने वाली जगह की ऊर्जा का असर खाने पर भी पड़ता है। अगर आप किचन में कपूर जलाते हैं तो वहां की ऊर्जा शुद्ध हो जाएगी।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए भी कपूर जलाना फायदेमंद होता है। रात के समय कपूर के एक टुकड़े को जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है।

पैसों की समस्या से छुटकारा

कपूर को लेकर कहा जाता है कि घर में या किचन के अंदर इसे जलाने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है। साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

वास्तु दोष होगा दूर

कपूर को सुबह-शाम जलाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए कपूर के साथ दालचीनी या लौंग को जलाएं।

तनाव और चिंता होगी कम

किचन में कपूर जलाने से उन लोगों को भी फायदा मिलेगा, जो चिंता या तनाव की स्थिति में ज्यादा रहते हैं। बशर्ते कपूर को नियमित जलाना होगा।

घी में डालकर जलाएं कपूर

कपूर को जलाने के तरीके पर भी थोड़ी बात कर लेते हैं। बता दें कि देसी घी में कपूर डालकर जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अंगूठे के आकार से जानें आपके व्यक्तित्व के गुण