कपूर के धुएं से घर में शांति और समृद्धि कैसे लाएं?


By Sahil17, Sep 2024 11:02 AMnaidunia.com

घर में जलाएं कपूर

घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए कपूर जलाना शुरू कर दें। ज्योतिष शास्त्र में कपूर से जुड़े उपायों का खास महत्व बताया गया है।

सुबह-शाम जलाएं कपूर

कपूर को जलाने के लिए सुबह-शाम का समय शुभ माना जाता है। इस समय नियमित तौर पर कपूर जलाने से घर में खुशहाली बढ़ती है।

पूरे घर में घुमाएं धुआं

कपूर के धुएं को पूरे घर में घुमाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता नष्ट हो जाती है और सकारात्मकता बढ़ती है।

मंदिर में कपूर का धुआं फैलाएं

घर के मंदिर में कपूर जलाएं और उसके बाद धुआं फैलाएं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और वातावरण शुद्ध होता है।

मुख्य द्वार पर कपूर जलाएं

घर के मेन गेट पर कपूर जलाएं और उसका धुआं आसपास फैला दें। इससे घर के अंदर नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाएगी।

बेडरूम में जलाएं कपूर

सुख-समृद्धि के लिए बेडरूम में कपूर जलाएं। इसके सकारात्मक प्रभाव से पति-पत्नी का झगड़ा शांत हो जाता है।

सफाई के दौरान जलाएं कपूर

रविवार या किसी भी दिन घर की सफाई करने के दौरान कपूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास रहता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि कपूर को जलाने से सुख-शांति कैसे आती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पितृ का पुनर्जन्म घर में हुआ है या नहीं? ऐसे पता लगाएं