तनाव दूर करने के लिए ऐसे जलाएं कपूर


By Sahil10, Aug 2024 12:05 PMnaidunia.com

कपूर से दूर होगा तनाव

आज के समय में ज्यादातर इंसान स्ट्रेस से परेशान रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कपूर का इस्तेमाल करके तनाव से छुटकारा पाने का उपाय बताया गया है।

घर में जलाएं कपूर

घर में कपूर जलाना शुभ माना जाता है। रोजाना कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता से मुक्ति मिल जाती है।

मानसिक शांति मिलेगी

कपूर जलाने का एक सबसे बड़ा लाभ मिलता है कि उससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। मन अशांत होने की स्थिति में कपूर जलाएं।

कपूर का धुआं घर में फैलाएं

कपूर जलाने के बाद उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। ऐसा करने से पूरे घर में सुख-शांति का वास रहेगा। इसके अलावा, मन में गैर जरूरी विचार नहीं आएंगे।

कपूर से आरती करें

पूजा के समय देवी-देवताओं की आरती कपूर से करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे मन को शांत करने में काफी मदद मिलती है।

तनाव से मिलेगा छुटकारा

नियमित तौर पर घर में कपूर जलाएंगे तो उसके धुएं से तनाव कम हो जाएगा। इसके साथ ही, पूरे घर में सकारात्मकता का संचार होगा। 

सुबह और शाम के समय जलाएं

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि कपूर जलाने के लिए सुबह-शाम का समय शुभ होता है। इस समय कपूर जलाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके पुष्टि हमारी तरफ से बिल्कुल नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि तनाव दूर करने के लिए कपूर कैसे जलाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तेल को किस दिन घर में नहीं लाना चाहिए?