सनातन धर्म में पूजा सामग्री के तौर पर कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। घर में सुख-समृद्धि बरकरार रखने के लिए भी कपूर जलाया जाता है।
यदि आप चाहते हैं कि अचानक धन प्राप्ति हो तो इसके लिए कपूर के कुछ टोटके अपना लें। इसके बाद आपको पूरे जीवन पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शुक्रवार के दिन गुलाब के फूल के अंदर कपूर का एक टुकड़ा रख दें। शाम के समय इस कपूर को पूजा के दौरान जला दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कपूर और फूल जलाने के बाद दुर्गा मां को अर्पित कर दें। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी।
पैसों में बरकत बनाए रखने के लिए रात के समय सोने से पहले चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग डालकर जला दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बढ़ेगी।
यदि आप नियमित तौर पर चांदी की कटोरी में रखकर कपूर जलाते हैं तो आपको पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कपूर के दोनों टोटके आपको रोजाना कुछ दिनों तक करने होंगे। जब आपको महसूस हो कि आपकी आर्थिक स्थिति सही हो गई है तो इस उपाय को करना बंद कर दें।
कपूर के टोटकों से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि धन प्राप्ति के लिए कपूर कैसे जलाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ