दीपक में कपूर डालकर जलाना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सही विधि के तहत कपूर का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति का वास रहता है।
दीपक में कपूर डालकर जलाने के लिए सुबह का समय बेहतरीन माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कपूर जलाने से पहले साफ-सफाई का ध्यान रखें। माना जाता है कि गंदगी वाली जगह पर कपूर जलाने का कोई लाभ नहीं मिलता है।
कपूर का दीपक घर के मुख्य स्थान या मंदिर में जलाएं। ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
कपूर जलाने के बाद या उससे पहले घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे वातावरण को शुद्ध करने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
दीपक में कपूर डालकर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही, व्यक्ति की मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र में कपूर को सुख-शांति का प्रतीक भी माना जाता है। कपूर का धुआं घर में फैलाने से कलह का माहौल शांत हो जाता है।
कपूर जलाने से घर में शांति का अनुभव होता है। अगर सुबह के समय सही विधि से कपूर जलाएंगे तो नकारात्मक शक्तियां पूरे दिन घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।