कपूर का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। इससे जुड़े कुछ आसान उपायों को अपनाने से घर के माहौल को सकारात्मक बनाया जा सकता है।
ज्योतिष में कपूर से जुड़े कई उपायों का जिक्र मिलता है। इनमें से ही एक गुलाब और कपूर भी है। इसके लिए शाम के समय गुलाब के फूल पर रखकर कपूर जलाएं।
गुलाब पर रखकर कपूर जलाएं और इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से अचानक धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।
जिन लोगों के घर में नकारात्मकता ज्यादा रहती है, उन्हें रोजाना कपूर जलाना चाहिए। यह एक उपाय घर के माहौल को सकारात्मक बना देगा।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सुबह-शाम घी में भिगोकर कपूर जलाना भी शुभ होता है। इसकी मदद से घर के सदस्यों की तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
कपूर के तेल की कुछ बूंदें आप नहाने के पानी भी डाल सकते हैं। इस एक उपाय को अपनाने से आपका भाग्योदय भी हो सकता है।
धनवान बनने के लिए सुबह के समय घर के मुख्य द्वार पर कपूर जलाकर रखें। इस उपाय की मदद से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह पूजा के समय कपूर जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।