नजर उतारने के लिए कपूर का ऐसे करें इस्तेमाल


By Sahil03, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

नजर दोष

अचानक किसी की बुरी नजर लगने से खुशियों भरी जिंदगी में परेशानियां आ जाती हैं। नजर दोष का प्रभाव व्यक्ति के घर की सुख-शांति पर भी पड़ता है।

कपूर से करें उपाय

नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए कपूर का उपाय असरदार है। चलिए इस टोटके को अपनाने की विधि के बारे में अच्छे से जान लेते हैं।

7 कपूर के टुकड़े लें

बुरी नजर के प्रभाव को कम करने के लिए 7 कपूर के टुकड़े लें। इसके बाद नजर दोष से पीड़ित व्यक्ति के सिर के ऊपर से उतार लें।

सिर के ऊपर से घुमाएं कपूर

जिस व्यक्ति को बुरी नजर लगी है उसके सिर के ऊपर से सात बार कपूर के टुकड़ों को घुमाएं। ऐसा करने के बाद रात के समय कपूर को जलाना पड़ेगा।

चौराहे पर रखकर जला दें

नजर दोष के असर को खत्म करने के लिए कपूर के टुकड़ों को चौराहे पर रखकर जलाएं। मान्यता के अनुसार, इस तरीके से कपूर जलाने वाले को किसी की बुरी नजर परेशान नहीं करती है।

पीछे मुड़कर न देखें

चौराहे पर कपूर जलाने के बाद सीधे घर चले जाएं। इतना ही नहीं, चौराहे पर कपूर जलाने के बाद पीछे मुड़कर भी बिल्कुल नहीं देखना चाहिए।

बुरी नजर का साया होगा दूर

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि कपूर का टोटका अपनाने से नजर दोष से छुटकारा मिल जाता है। बशर्ते कपूर को जलाने की विधि का पूरा ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर

कपूर के टोटके से जुड़ी जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

कपूर के टोटके अपनाने से नजर दोष का प्रभाव दूर हो सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्र के साथ फिर आ रहे हैं सूर्य, मई में करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले