कपूर घर के इन कोनों में रखें, बदल जाएगी तकदीर


By Sahil29, Aug 2024 01:27 PMnaidunia.com

घर में रखें कपूर

कपूर का धार्मिक महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कपूर रखने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

मंदिर में रखें कपूर

घर के पूजा स्थल में कपूर को रखना शुभ माना जाता है। इससे मंदिर के अंदर आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा बढ़ती है।

घर के कोनों में रखें कपूर

कपूर के टुकड़ों को घर के कोनों में भी रखा जा सकता है। इससे घर के कोनों में नकारात्मक ऊर्जा वास नहीं करती है।

मुख्य द्वार के पास

कपूर को घर के मेन गेट के पास रखना चाहिए। ऐसा करने से मुख्य द्वार से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी और उसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर भी नहीं पड़ेगा।

उत्तर दिशा में रखें कपूर

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को देवी-देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कपूर के टुकड़ों को रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

बेडरूम में रखें कपूर

घर के बेडरूम में भी कपूर को रखना शुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और झगड़े खत्म हो जाते हैं।

वातावरण होगा शुद्ध

घर में कपूर रखने या जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। इतना ही नहीं, घर के ऊपर नकारात्मकता भी हावी नहीं हो पाती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि कपूर को घर के किस कोने में रखने से नकारात्मकता दूर होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा में रुकावट आने के क्या कारण हैं?