किस्मत चमकाने वाले कपूर के चमत्कारी उपाय


By Sahil31, May 2024 08:18 PMnaidunia.com

कपूर के चमत्कारी उपाय

हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर ज्यादा किया जाता है। इतना ही नहीं, कपूर से जुड़े कुछ टोटके जीवन की ज्यादातर समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

धन लाभ का उपाय

पैसों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए कपूर का यह टोटका अपनाएं। इसके लिए कपूर को दीपक में रखकर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में घुमाएं।

शांति और समृद्धि के लिए

घर या दुकान दोनों ही जगह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

रोगों से छुटकारा पाने के लिए

बीमारियों की चपेट में रहने वालों को पूजा घर में रोजाना कपूर जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नियमित तौर पर ऐसा करने से रोगों का नाश होता है।

बिगड़े कामों का उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं तो चांदी की कटोरी में रखकर नियमित कपूर जलाएं। इससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

कपूर से आरती करें

देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के समय कपूर से आरती उतारें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।

डरावने सपनों के लिए उपाय

रात को सोते समय बुरे सपने आते हैं तो तकिए के नीचे कपूर रखकर सोएं। इससे नींद अच्छी आएगी और डरावने सपने आने की समस्या दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि किस्मत चमकाने के लिए कपूर के किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वास्तु की इन टिप्स का करें पालन, कभी नहीं होंगे गरीब