कपूर से करें ये उपाय, पैसों से भरा रहेगा घर


By Sahil27, Sep 2024 08:15 AMnaidunia.com

धन के लिए कपूर के उपाय

हिंदू धर्म में कपूर का प्रयोग पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। घर में कपूर जलाने से धन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

पूजा स्थल पर जलाएं कपूर

घर के मंदिर में कपूर जलाना शुभ होता है। मान्यता के अनुसार, पूजा स्थल पर कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

कपूर का धुआं किचन में घुमाएं

रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। खाना बनाने से पहले किचन में कपूर का धुआं घुमाएंगे तो पैसों में बरकत होगी।

नहाने के पानी में कपूर डालें

नहाते समय कपूर को नहाने के पानी में डाल दें। इसकी मदद से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मकता का प्रभाव नहीं पड़ता है।

कपूर और घी का दीपक

घर में कपूर को घी के दीपक में डालकर जलाएं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मकता का नाश होता है।

लौंग के साथ कपूर जलाएं

गुरुवार को लौंग के साथ कपूर जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता है।

मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

धन की देवी मां लक्ष्मी हमेशा ऐसे घर में वास करती हैं, जहां नियमित पूजा में कपूर जलाया जाता है और वातावरण शुद्ध होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किताबों में भगवान की तस्वीर रखने से क्या होता है?