बाथरूम में कपूर के टुकड़े रखने से क्या होता है?


By Sahil05, Aug 2024 04:44 PMnaidunia.com

बाथरूम में रखें कपूर

हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर भी किया जाता है। घर के बाथरूम में भी कपूर का टुकड़ा रखने से कुछ समस्याएं दूर हो जाती हैं।

नकारात्मकता होगी दूर

घर के शौचालय में कपूर का छोटा-सा टुकड़ा रखने से नकारात्मकता दूर होती है। यदि आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है तो इस उपाय को जरूर अपनाएं।

मानसिक शांति बढ़ेगी

बाथरूम में कपूर का टुकड़ा रखने से मानसिक शांति मिलती है। इसके लिए कम से कम 1 महीने तक कपूर को बाथरूम में रखें।

बाथरूम में घुमाएं कपूर का धुआं

आप चाहे तो कपूर को जलाकर उसका धुआं बाथरूम में फैला सकते हैं। इससे शौचालय में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

बाथरूम से नहीं आएगी बदबू

अगर बाथरूम से बदबू काफी ज्यादा आती है तो कपूर का टुकड़ा रख दें। इसके लिए आप पानी में कपूर डालकर पोछा भी लगा सकते हैं।

कपूर के टुकड़े रखने की विधि

बाथरूम में कपूर रखने का आसान तरीका है कि आप उसे ऐसी जगह पर रखें। जहां, वह पानी और बच्चों के संपर्क में न आएं।

बाथरूम होगा कीटाणु मुक्त

कपूर का इस्तेमाल करके बाथरूम को कीटाणु मुक्त भी बनाया जा सकता है। इसके लिए कपूर के छोटे से टुकड़े को बाथरूम में रख दें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि कपूर को बाथरूम में रखने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अजवाइन के टोटके से जीवन में बनी रहेगी खुशहाली