डायबिटीज की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है। इसलिए, शुगर लेवल के मरीजों को खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में शुगर के मरीजों को सेब खाना चाहिए या नहीं आइए जानते हैं, इस बारे में-
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 36 के आस-पास होता है। ऐसे में यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
सेब में ग्लूकोज की तुलना में फ्रुक्टोज की मात्रा हाई होती है, जो शरीर में इंसुलिन के लेवल को कम प्रभावित करती है।
सेब के भीतर फाइबर की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में पाचन प्रक्रिया को बूस्ट कर स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सेब में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होता है। जिसके कारण शुगर लेवल कंट्रोल करने के अलावा शरीर को फिट रखने में मदद मिल सकती है।
आमतौर पर एक दिन में करीब 1-2 सेब का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रहे ज्यादा सेवन करने से बचें।
अगर आपको सेब से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com