क्या शुगर के मरीज अंजीर खा सकते हैं?


By Arbaaj17, Sep 2024 02:15 PMnaidunia.com

अंजीर का स्वाद मीठा होता है इसलिए कई बार लोग इसका सेवन शुगर के मरीजों को न करने की सलाह देते है। आइए जानते है कि क्या क्या शुगर के मरीज अंजीर खा सकते हैं?

अंजीर और शुगर

अंजीर का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, शुगर के मरीजों में इसको लेकर कई मिथक भी है। कुछ का मत है कि खाना चाहिए और कुछ का नहीं खाना चाहिए।

खा सकते है अंजीर

अगर आप ब्लड शुगर के मरीज है, तो अंजीर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन अंजीर की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

अंजीर पोषक तत्व

अंजीर में फाइबर, जिंक, आयरन, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, विटामिन, मिनरल्स औ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

संतुलित मात्रा में खाएं

ब्लड शुगर के मरीजों को संतुलित मात्रा में ही अंजीर खाना चाहिए। ज्यादा अंजीर खाने से समस्या बढ़ सकती है इसलिए संतुलित मात्रा में खाएं।

कब खाएं अंजीर?

सुबह के समय पानी में भिगोए हुए 2 अंजीर खाना चाहिए। इसके अलावा रात में गर्म या गुनगुने दूध के साथ भी अंजीर खाना फायदेमंद होता है।

सीमित मात्रा में अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह पेट साफ नहीं होता? रात को गर्म पानी के साथ खाएं गुड़