हाई कोलेस्ट्रॉल में घी खाने से क्या होता है?


By Shivansh Shekhar02, Jun 2024 08:06 PMnaidunia.com

शरीर में कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल एक तरह का लिपिड कंपाउंड है जो बॉडी की कार्यप्रणाली के लिए बेहद जरूरी होता है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं।

दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं पहला-बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल जब बॉडी में बढ़ जाता है तो यह धीरे धीरे नसों की अंदरूनी दीवारों पर चिपक जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन स्लो होना

इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने लगता है। कमजोर ब्लड सर्कुलेशन के कारण हार्ट से जुड़ी समस्या या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

घी का सेवन

घी खाने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। साथ ही हेल्दी फैट की जरूरत को पूरा करता है। घी में विटामिन डी भी पाया गया है।

शहद और लहसुन का सेवन

एक गिलास गुनगुने पानी में चम्मचभर शहद मिलाएं। इसमेंं 3 से 4 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं।

हल्दी दूध पीएं

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने का काम करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए सुबह हल्दी और दूध का सेवन करें।

आंवला जूस का सेवन

एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ आंवले में विटामिन सी की मात्रा भी काफी अधिक होती है। सुबह उठने के बाद एक गिलास आंवले का जूस पीएं।

टोमैटो जूस

टमाटर में डाइटरी फाइबर के अलावा नियासिन, विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के रिस्क को कम करता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मी से बचने के लिए पहनें इन रंगों के कपड़े