बिजी शेड्यूल और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग रात को देरी से सोते हैं। इस आदत की वजह से शरीर में नींद की कमी होने लगती है।
कम सोने की आदत आंखों की सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती हैं। अगर आप कम से कम 8 घंटे की नींद नहीं लेंगे तो आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगी।
रात को देर तक न सोने की वजह से आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर कम सोने की वजह से आंखों का लाल होना, जलन होना जैसी समस्या होने लगती है।
कुछ लोगों को रात को नींद जल्दी नहीं आती है। ऐसे लोग कुछ असरदार तरीके अपनाकर अपनी इस आदत को सुधार सकते हैं और आंखों पर भी कम सोने का असर नहीं पड़ेगा।
रात को सोने से पहले आंखों से संबंधित व्यायाम करें। माना जाता है कि ऐसा करने से रात को नींद जल्दी और आसानी से आ जाएगी।
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हर कार्य को करने का समय निर्धारित करें। अगर आप स्लीप शेड्यूल को सुधार लेंगे तो आंखों संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सोने से पहले कमरे की रोशनी कम कर दें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बेडरूम की ज्यादा तेज लाइट की वजह से भी रात को नींद नहीं आती है।
रात को नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आपको नींद जल्दी और आसानी से आ जाएगी।
यहां हमने जाना कि कम सोने का आंखों पर क्या असर पड़ता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ