अक्सर लोग पैर में काला धागा बांधते हैं इसे आजकल फैशन के रूप में देखा जाता है। आइए जानते हैं कि क्या विवाहित महिलाएं पैर में काला धागा बांध सकती है-
विवाहित महिलाओं को पैर में काला धागा नहीं बांधना चाहिए, बल्कि उन्हें बाएं हाथ में काला धागा बांधना चाहिए।
सुहागिन महिलाओं के हाथ में बृहस्पति का वास माना गया है और बृहस्पति के साथ शनिदेव का आना शुभ माना जाता है।
काला धागा काल के प्रतीक भगवान शिव के सेवक भैरव जी का प्रतिनिधित्व करता है और इससे काला धागा बांधने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
काला धागा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और यह बुरी नजर से भी बचाता है। साथ ही, सकारात्मकता बनी रहती है।
काला धागा बांधने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और साढ़ेसाती एवं ढैय्या से भी राहत मिलती है। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि काला धागा पहनने से कुंडली में शनि दोष दूर होता है और इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
विवाहित महिलाएं पैर में काला धागा नहीं बांध सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM