कोलेस्ट्रॉल शरीर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो खून में पाया जाता है। खून में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।
कई शारीरिक समस्याएं मोटापे के कारण होती है। उसी तरह कई लोगों को लगता है कि मोटापे के कारण ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
अगर आपको लगता है कि पतले लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है, तो आप गलत है। पतले लोगों को भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।
मोटे लोग ही नहीं पतले लोग भी कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो सकते है। इसका शरीर के वजन से कोई ताल्लुक नहीं है। यह खानपान से जुड़ी एक समस्या है।
शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते है। बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल। खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना अच्छा नहीं होता है। वहीं, गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ना अच्छा होता है।
कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को हेल्दी खानपान का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही, लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए।
पतले लोगों को भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ