मनी प्लांट दान करना भी चाहिए या नहीं? जानिए


By Prakhar Pandey31, Aug 2023 08:53 AMnaidunia.com

मनी प्लांट

मनी प्लांट के नाम से ही पता लगता है कि यह धन देने वाला पौधा है। आइए जानते है मनी प्लांट दान करना भी चाहिए या नहीं।

दान

मान्यता है कि मनी प्लांट को दान करने से आपके घर की सुख समृद्धि चली जाती है। इसलिए मनी प्लांट को कभी भी दान नहीं करना चाहिए।

मांग कर लगाना

मनी प्लांट को मांग कर लगाना भी सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आपको पूरा फल नहीं मिलता है।

चोरी

लोगों के बीच यह भी प्रचलित है कि मनी प्लांट को चोरी करके लगाना चाहिए। हालांकि, ऐसा करना भी गलत होता है।

धन की देवी

चोरी करके घर में मनी प्लांट लगाने से धन को देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

कैसे लगाएं?

मनी प्लांट को हमेसा खरीदकर ही लगाना चाहिए। अपने पैसों से खरीदकर मनी प्लांट लगाने से ही इसका असल फायदा होता है।

गमला

मनी प्लांट को गलती से भी प्लास्टिक के गमले या बोतल में न लगाएं बल्कि हमेशा इसे लगाने के लिए कांच की बोतल, मिट्टी का गमला या सीधा जमीन में लगाए।

दिशा और जगह

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण या पूर्व की दिशा में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा आप इसे ड्राइंग रूम, लिविंग रूम या पूजा घर में भी लगा सकते है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुख-समृद्धि के लिए शाम को दरवाजे पर रखें ये चीजें