क्या घर में नींबू का पेड़ रखना चाहिए?


By Ayushi Singh26, Jul 2024 12:04 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधे को घर में लगाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इन्हें घर में लगाने से दरिद्रता आती है। इसके साथ ही, कुछ पेड़ शुभ और अशुभ होते हैं। आइए जानते हैं, कि क्या घर में नींबू का पेड़ रखना चाहिए-

माना जाता है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नींबू का पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष बढ़ता है।

बढ़ती है दूरियां

घर में नींबू का पेड़ लगाने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है और पारिवारिक सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं।

पैदा होता है तनाव

इस पेड़ को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच में तनाव पैदा होने लगता है। इससे परिवार के बीच में लड़ाई भी बढ़ती है।  

पैदा होने लगती है खटास

घर में नींबू का पेड़ लगाने से वैवाहिक जीवन में खटास पैदा होने लगती है जिससे रिश्ते टूट सकते हैं।

आती है नकारात्मक ऊर्जा

इस पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिससे घर में  अशांति का माहौल बना रहता है।

होता है धन का नाश

अगर इस पेड़ को घर में लगाते हैं, तो धन संबंधित समसयाओं का सामना करना पड़ता है। इससे धन का नाश होता है।

इन कारणों से घर में नींबू का पेड़ नहीं रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

3 राशियों पर मानसून में बरसेगा झमाझम पैसा, फिर खुलेगा बुध का खजाना