गर्मी के दिनों में पानी को ठंडा रखने के लिए घरों में मटके का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र में मटका रखने के लिए भी शुभ दिशा का उल्लेख भी मिलता है।
यदि आप वास्तु के नियमों के अनुसार, पानी के मटके को रखते हैं तो कई चमत्कारी लाभ आपको हो सकते हैं। चलिए फिर इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं।
आमतौर पर लोग गलत दिशा में पानी का मटका रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है। इससे बचने के लिए मटके को सही दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को पवित्र माना जाता है। ऐसे में आपको घर के उत्तर-पूर्व कोने में जल रखने का स्थान बनाना चाहिए।
ईशान कोण में पानी का मटका रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। बता दें कि धन की देवी की कृपा से आपको पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पानी के मटके को ढकने के लिए प्लास्टिक के ढकन या प्लेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मटके के ऊपर मिट्टी के ढकने को रखना ही सही होता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ईशान कोण में मटका रखने वालों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
यदि आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है तो मटके को सही दिशा में रख दें। ऐसा करने से नकारात्मकता का असर कम हो जाएगा।
वास्तु शास्त्र में पानी के मटके को रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ