घर के मेन गेट पर मंगलकारी चिन्हों का प्रयोग करने से इंसान के जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है और उसे बुरी नजर से भी बचाती है। आइए जानते हैं कि क्या घर में त्रिशक्ति चिन्ह लगा सकते हैं-
हां, घर में त्रिशक्ति चिन्ह लगा सकते हैं। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है और इससे सुख-शांति भी बनी रहती है।
घर में त्रिशक्ति चिन्ह लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
किसी-भी इंसान को त्रिशक्ति चिन्ह उपहार में दे सकते हैं। इसे उपहार में देना शुभ माना जाता है और इससे समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है और वह वापस लौट जाती है। इससे परिवार के लोगों को परेशानी नहीं होती है।
त्रिशक्ति चिन्ह रक्षा कवच का काम करता है, जो बुरी नजर से भी बचाता है। परिवार के लोग इससे सुरक्षित रहते हैं।
त्रिशक्ति चिन्ह को किताब, कार्यालय और घर पर लगा सकते हैं। इसे इन जगहों पर लगाना शुभ माना जाता है।
हां, घर में त्रिशक्ति चिन्ह लगा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM।