क्या रात में तवा धोना चाहिए?


By Ayushi Singh24, Apr 2025 02:50 PMnaidunia.com

किचन में वास्तु ठीक होने से घर में खुशियां बनी रहती है, लेकिन रसोईघर में मौजूद तवा आपके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

राहु का प्रतीक

तवा को राहु का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके भी कई नियम बताए गए है जिसका पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तवा को रखें साफ

कभी-भी रात के समय तवा को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए रात के समय तवा साफ करके सोना चाहिए।

गर्म तवे पर न डाले पानी

वास्तु के अनुसार, राहु का संबंध तवे और चंद्रमा से माना जाता है। यह एक-दूसरे के शत्रु ग्रह है। जब गर्म तवे पर पानी डाला जाता है तो यो टकराव नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है।

गैस पर तवे को न छोड़े

कई बार लोग खाना बनाने के बाद तवा गैस पर ही छोड़ देते हैं, लेकिन यह वास्तु दोष को बढ़ावा देती है। तवे को ठंडे होने के लिए किसी स्टैंड पर रखें।

तवे पर नमक छिड़कना होता है शुभ

रोजाना सुबह पहली बार तवे का उपयोग करने से पहले थोड़ा का नमक छिड़क दें। यह वास्तु दोष को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तवे को न रखें उल्टा

उल्टा तवा रखना अशुभ माना जाता है और ऐसा करने से धन हानि का सामना करना पड़ता है। साथ ही, तवे को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए।

हां, रात में तवा धोना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कैंची को कपड़े या कागज में लपेटकर दराज में क्यों रखना चाहिए?