श्रीराम के परम भक्त और महाबलशाली बजरंग बली की भक्ति और पूजन से व्यक्ति के सभी रोग दोष और कष्ट मिट जाते है। आइए जानते है कि क्या महिलाओं को भी मंगलवार का व्रत रखना चाहिए या नहीं?
हिंदू धर्म में पूज्य देवी-देवताओं में हनुमान जी की आराधना करने को लेकर कुछ विशेष नियम है। महिलाएं हनुमान जी के मंदिर में नहीं नजर आती है। ऐसे में क्या उन्हें मंगलवार का व्रत रखना चाहिए या नहीं?
महिलाओं हनुमान जी की पूजा कर सकती है, लेकिन उन्हें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। हालांकि, धार्मिक शास्त्रों में इस बात को उल्लेख नहीं मिलता है कि महिलाएं बजरंग बली की पूजा नहीं कर सकती है।
पीरियड्स के दौरान, महिलाओं को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। इस समय में उन्हें याद भी नहीं करना चाहिए।
शास्त्रों के मुताबिक, महिलाओं को हनुमान जी का व्रत नहीं करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान, फास्ट रखने को बुरा माना गया है।
श्रीराम भक्त की महिला भक्त कभी भी उनके सामने सिर नहीं झुकाती है। वीर बजरंगी हर महिला को मां समान समझते है। ऐसे में वो सभी का सम्मान करते है।
धार्मिक शास्त्रों में हनुमान जी को ब्रह्मचारी बताया गया है। ऐसे में महिलाओं उनकी प्रतिमा पर सिंदूर भी नहीं लगाना चाहिए।
महिलाओं द्वारा हनुमान जी को जल या पंचामृत से स्नान नहीं कराना चाहिए। ऐसा करना बजरंग बली का अपमान माना गया है।