पूरी दुनिया कई रहस्यों और अजूबों से भरी हुई है। यहां हम आपको एक ऐसा आइलैंड के बारे में बता रहे हैं, जहां सिर्फ बिल्लियों का राज है।
जापान में एक ऐसा आइलैंड है, जहां पर इंसानी आबादी से ज्यादा बिल्लियों की संख्या है। दक्षिण जापान के पास इस स्थित जगह का नाम भी कैट आइलैंड है।
इस आइलैंड में बिल्लियों की संख्या 120 है तो वहीं इंसानों की संख्या महज 20 यानी प्रति व्यक्ति 6 बिल्लियां इस आइलैंड पर मौजूद है।
शुरुआत में यहां चूहों को मारने के लिए कुछ बिल्लियां लाई गई थी। चूहे तो खत्म हो गए लेकिन यहां बिल्लियों की संख्या 120 से पहुंच गई।
इस छोटे से आइलैंड में ज्यादातर निवासी बुजुर्ग पेंशन भोगी लोग है, जो मछली पकड़ने का काम करते हैं। इस आइलैंड पर न ही कोई रेस्त्रां है और न दुकान।