महिलाओं में गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या बढ़ती जा रही हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ता है।
शरीर में जब यूरिए एसिड का लेवल बढ़ता है, तो जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में सूजन, चलने-फिरने में परेशानी और उंगलियों में दर्द होता है।
महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने का मुख्य कारण अनहेल्दी खानपान माना जाता है। प्यूरिन वाली चीजों का सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ता है।
महिलाओं में मोटापे की समस्या पुरुषों की तुलना ज्यादा होती है। मोटापे के कारण भी महिलाओं में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है।
महिलाओं में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने का कारण तनाव भी होता है। ज्यादा तनाव लेने से यूरिक एसिड हाई होने लगता है।
अगर कोई महिला डायबिटीज की मरीज हैं, तो उसे भी यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है। डायबिटीज वालों में यूरिक एसिड बढ़ने की संभावना होती है।
महिलाओं के शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं। महिलाओं में यूरिक एसिड की नार्मल रेंज 2.4 से 6.0 mg/dl होनी चाहिए।
इन कारणों से महिलाओं में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naudunia.com के साथ