गर्मियों में पिंपल्स होना एक आम दिक्कत होती है, खासकर गालों और चेहरे पर यह ज्यादा होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, शरीर में ज्यादा पसीना, गंदगी और धूल इनके प्रमुख कारणों में से हैं। आइए जानें गर्मियों में कि किन कारणों से गाल पर पिंपल्स ज्यादा होते हैं।
गर्मियों में पसीना ज्यादा होता है, जिससे गालों की स्किन पर ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया जमने लगती है। इन बैक्टीरिया से पोर्स में गंदगी जमा होती है, जिससे पिंपल्स की दिक्कत होती है।
गर्मियों में स्किन से ऑयल ज्यादा आता है, और इसकी मात्रा ज्यादा होने पर यह स्किन के पोर्स को ब्लॉक करता है। जिससे पिंपल्स होने लगते हैं।
शरीर में पानी की कमी होने से भी चेहरे में पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है।
गर्मियों में शरीर का टेंपरेचर बदलने के साथ शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस भी होता है, जिससे स्किन में पिंपल्स और एक्ने बढ़ सकते हैं। महिलाओं को पीरियड्स में इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
गर्मियों में तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से स्किन में दिक्कत बढ़ने लगती है। इस खाने से शरीर में फ्रेशनेस की कमी होती है और पिंपल्स का खतरा बढ़ जाता है।
गर्मियों में स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, जैसे साफ-सफाई और सही मॉइस्चराइजिंग का ध्यान रखना। अगर स्किन केयर में लापरवाही करी जाए तो गालों में पिंपल्स हो सकते हैं।
इन चीजों के कारण गर्मियों में पिंपल्स ज्यादा होते हैं, इसलिए सही स्किन केयर और डाइट का ख्याल रखें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।