रियलिटी शो के कंटेस्टेंट बनने के बाद चमक उठी इन सेलेब्स की किस्मत


By Ekta Sharma28, May 2023 04:18 PMnaidunia.com

रियलिटी शो से चमकी किस्मत

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं, जिन्होंने किसी न किसी रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

बाॅलीवुड सेलेब्स

रियलिटी शो से इंडस्ट्री में आने के बाद इन सितारों की किस्मत चमक उठी। आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान रोडीज सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। यूथ के बीच वो तभी से पॉपुलर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत से आज शानदार मुकाम हासिल कर लिया है।

कपिल शर्मा

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लेने वाले कपिल की जिंदगी ने करवट ली और आज कपिल सुपरस्टार हैं, जो देश के नंबर 1 स्टैंड अप कॉमेडियन बन चुके हैं।

शहनाज गिल

शहनाज गिल आज छोटे और बड़े दोनों पर्दे का बड़ा नाम बन चुकी हैं। शहनाज सबसे पहले रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। जिसमें शहनाज के हटके अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

रणविजय सिंह

टीवी शो को होस्ट करने से लेकर एक्टिंग तक रणविजय सिंह किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उन्हें सबसे पहले पहचान मिली एमटीवी रोडीज के पहले सीजन से जिनमें वे बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे और विनर भी बने।

नोरा फतेही

नोरा आज बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं। नोरा को सबसे पहले अगर पॉपुलैरिटी मिली तो रियलिटी शो बिग बॉस और झलक दिखला जा से ही मिली थी। जिसमें नोरा ने पार्टिसिपेट किया था।

रकुल प्रीत सिंह के ग्लैमरस लुक्स