टीवी की दुनिया में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा है। फैंस को भी इनके शोज देखने का इंतजार रहता है।
टीवी के कुछ पॉपुलर सेलेब्स अब एक बार फिर अपने सीरियल से लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर चुके हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोनी टीवी के शो ‘बारिशें’ के जरिए लोगों को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं।
टीवी एक्टर कुशाल टंडन भी शिवांगी जोशी के साथ बारिशें सीरियल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्हें टीवी शोज बेबाक, बेहद, एक हजारों में मेरी बहना जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है।
पॉपुलर अभिनेता विशाल कोटियन भी टीवी पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर को जीटीवी के ‘मैत्री’ सीरियल में देखा जाएगा।
एक्टर शक्ति अरोड़ा अपने करियर में कई पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी एंट्री ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में हुई है।
टीवी अभिनेता सुमेर पसरीचा चार साल के बाद जी टीवी के सीरियल प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति में एक्टिंग करते नजर आएंगे।
बेपनाह फेम जेनिफर विंगेट बेहद जल्द सोनी टीवी के अपकमिंग शो में नजर आएंगी। एक्ट्रेस अपने करियर में कई सफल सीरियल दे चुकी है।