9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाएगी। यह काफी फलदायी पर्व माना गया है।
हमारे पूजा घर में कपूर जरूर रहता है जिसका इस्तेमाल हम पूजा के साथ-साथ नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। ऐसे में नवरात्रि में कपूर के उपाय लाभकारी हो सकते हैं।
हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। ये ही नहीं इसके अलावा अन्य चीजों में भी इसे यूज कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में धन की प्राप्ति के लिए कपूर से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिससे आप परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
घर में सुख-शांति के लिए शनिवार या रविवार की शाम को 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची लेकर इन्हें एकसाथ जलाएं।
जब इसमें अग्नि ज्वलित होने लगे, तो इसे अपने घर के सभी कमरों में घुमाएं। पूरी तरह जलने के बाद इसकी राख को मुख्य दरवाजे पर फैला दें।
ऐसा माना जाता है कि ये उपाय करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और आंगन में खुशियां आती हैं।
यदि आप दुश्मनों से परेशान हैं तो मंगलवार के दिन बजरंगबली का पाठ करें और 5 लौंग, 1 कपूर को जलाकर हनुमान जी की पूजा करें।