चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा होंगी प्रसन्न, करें खास 5 मंत्रों का जाप


By Ram Janam Chauhan15, Mar 2025 08:00 PMnaidunia.com

चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में इन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त इन पांच मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

जीवन में आत्मविश्वास के लिए मंत्र

अगर आप देवी मां का आशीर्वाद जीवन में आत्मविश्वास हैं, तो ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करना शुभ हो सकता है।

सुख शांति के लिए मंत्र

मां दुर्गा को प्रसन्न और जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते मंत्र का जाप कर सकते हैं।

नकारात्मक्ता दूर करने के लिए मंत्र

ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

आध्यात्मिक शांति के लिए मंत्र

अगर आप मां दुर्गा को चैत्र नवरात्रि में प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ॐ जगदंबायै विद्महे महादेवायै धीमहि तन्नो दुर्गि प्रचोदयात् का जाप कर सकते हैं।

मनोकामना पूरी करने के लिए मंत्र

अगर आप अधूरी मनोकामना को पूरी करना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि में ॐ कात्यायनाय विद्महे, कन्यकुमारि धीमहि तन्नो दुर्गि प्रचोदयात् मंत्र का जाप कर सकते हैं।

जीवन में बढ़ेगी खुशहाली

अगर आप इन 5 मंत्रों का जाप करते हैं, जीवन में आपके खुशहाली और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सास की पसंदीदा बहू होती है इस मूलांक की लड़कियां