नवरात्रि के छठे दिन देवी दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा भक्तों द्वारा की जाती है। ऐसे में इन्हें प्रसन्न करने के लिए इन 3 चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
अगर आप देवी दुर्गा के रूप कात्यायनी को ये तीन चीजें अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक्ता आ सकती है।
मां कात्यायनी की पूजा करते समय शहद को अर्पित करने से आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
इस दिन लाल फूल जैसे कि गुलाब या गुड़हल को पूजा करते समय अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे आपकी अधूरी इचछाएं पूरी हो सकतीं हैं।
अगर आप मां कात्यायनी को पूजा के दौरान गुड़ अर्पित करते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है और आपके मन को शांति भी मिलती है।
मां कात्यायनी की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करे, साफ वस्त्र धारण करे, मां कात्यायनी की मूर्ति के सामने बैठकर पूजा करे और इन तीन चीजों को अर्पित करें।
नवरात्रि के इन नौ दिनों में अगर आप सच्चे मन से देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, तो इससे आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com