जीवन के सारे दुख मिट जाएंगे, नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाएं ये चीजें


By Ayushi Singh25, Mar 2025 11:34 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है और माता रानी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में माता रानी को कौन-सी चीजें अर्पित करनी चाहिए-

श्रृंगार का सामान

चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता रानी को श्रृंगार का सामान अर्पित करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

लाल फूल अर्पित करें

चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता रानी को लाल फूल अर्पित करें, क्योंकि माता रानी को लाल रंग बेहद पसंद होते हैं। ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

लाल चुनरी अर्पित करें

चैत्र नवरात्रि के दिनों में लाल चुनरी अर्पित करने से माता रानी प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती है।

अलग-अलग वस्त्र अर्पित करें

चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता रानी को अलग-अलग वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

त्रिशूल अर्पित करें

चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता रानी को त्रिशूल अर्पित करें। त्रिशूल शक्ति का रूप माना जाता है और इससे व्यक्ति के मन से भय दूर होता है।

नारियल अर्पित करें

नारियल को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और माता लक्ष्मी का प्रतीक भी। इसे चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता रानी को अर्पित करना चाहिए।

जीवन के सारे दुख मिट जाएंगे, नवरात्रि में माता रानी को ये चीजें चढ़ाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नवरात्रि में इन 6 चीजों का दान पड़ सकता है भारी