Chaitra Navratri में माता रानी को 9 दिन कौन से भोग लगाएं?


By Ram Janam Chauhan23, Mar 2025 05:00 AMnaidunia.com

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने से जीवन में खुशहाली आ सकती है। इस दौरान देवी दुर्गा के 9 रूपों को हर दिन अलग-अलग भोग लगा सकते हैं-

मां शैलपुत्री को क्या भोग लगाएं?

देवी शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए इस दिन घी का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

मां ब्रह्मचारिणी को क्या भोग लगाएं?

मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री के साथ शहद, दही और पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको मनसिक शांति की प्रप्ति हो सकती है।

मां चंद्रघंटा को क्या भोग लगाएं?

मां चंद्रघंटा को शांति की देवी माना जाता है। ऐसे में इस दिन दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाना सही होता है।

मां कुष्मांडा को क्या भोग लगाएं?

अगर आप मां कुष्मांडा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आटे और घी से तैयार किए गए मालपुए का भोग लगा सकते हैं।

मां स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं?

मां स्कंदमाता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए केले या केले से तैयार की गईं चीजों का भोग लगाना शुभ हो सकता है।

मां कात्यायनी को क्या भोग लगाएं?

मां कात्यायनी को साहस और शक्ति की देवी माना जाता है, इन्हें प्रसन्न करने के लिए शहद, गुड़ या इससे तैयार की गई चीजों का भोग लगा सकते हैं।

मां कालरात्रि को क्या भोग लगाएं?

मां कालरात्रि की पूजा करने से आपके जीवन से सभी दुख दूर हो सकते हैं। ऐसे में इन्हें गुड़ और भुने हुए चने का भोग लगा सकते हैं।

मां महागौरी को क्या भोग लगाएं?

मां महागौरी को नारियल और हलवा का भोग लगाते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मिठास बढ़ सकता है।

मां सिद्धिदात्री को क्या भोग लगाएं?

मां सिद्धिदात्री को तिल, खीर और तिल से बनी सामग्री जैसे की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इससे आपको जीवन में सफलता हासिल हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पापमोचनी एकादशी पर तुलसी पूजन करने के फायदे