नवरात्रि के आठवें दिन करें मां के इस रूप की पूजा


By Prakhar Pandey16, Apr 2024 08:56 AMnaidunia.com

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि के 9 दिन माता के 9 रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते है नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा कैसे करनी चाहिए?

माता महागौरी

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी सफेद वस्त्र धारण कर बैल की सवारी करती है। इन्हें नारियल या उससे बनी मिठाई का भोग लगाया जाता हैं।

मनोकामना पूर्ति

मां महागौरी की सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। माता के 8वें स्वरूप की पूजा के दौरान बीज मंत्र और चालीसा का जाप करना चाहिए।

ऐसे करें पूजा

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा के लिए सुबह स्नान ध्यान के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करने चाहिए। चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर मां की मूर्ति रखें।

अर्पित करें ये चीजें

मां महागौरी को सिंदूर, अक्षत, फूल, माला, अक्षत आदि अर्पित करें। माता को नारियल से बने चीजों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन कन्या पूजन करनी चाहिए।

कन्या पूजन

इस दिन कन्या पूजन कर रहे है तो मां को हलवा-पूड़ी, सब्जी, काले चने और खीर का भोग लगाना चाहिए। इस दिन माता का विधिपूर्वक पाठ करना चाहिए।

करें ये पाठ

मां महागौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती के साथ मां महागौरी के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। आरती करकें माता से क्षमा प्रार्थना करना चाहिए।

मंत्र का जाप

मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए ‘या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ वन्दे वांछित कामार्थेचन्द्रार्घकृतशेखराम्। सिंहारूढाचतुर्भुजामहागौरीयशस्वीनीम्॥’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

अगर आपको मां महागौरी की पूजा विधि से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कपल फोटो के लिए कौन सी दिशा सबसे अच्छी है?